प्रधानमंत्री का 31 दिसंबर और 1 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस



30 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री का 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दो वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दो महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 31 दिसंबर को केरल के वरकाला में सेवागिरी मठ में 85वें सेवागिरी तीर्थ स्थान समारोह के लिये वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करेंगे। सेवागिरी भारत के महान संत और सामाजिक सुधारक श्री नारायण गुरू का पवित्र निवास स्थान है।

1 जनवरी, 2018 को प्रधानमंत्री, कोलकत्ता में प्रोफेसर एस• एन• बोस की 125वीं जयंती के नाटकीय प्रस्तुति समारोह को वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सम्बोधित करेंगे। प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ बोस भारतीय भौतिक-शास्त्री थे, वे परिमाण तकनीक पर अपने कार्य के लिए जाने जाते है। इसने बोस-एन्सटीन साँख्यिकी की स्थापना प्रदान की। कणों की एक श्रेणी जो बोस-एन्सटीन साँख्यिकी को मानती है इसे प्रोफेसर बोस के बाद बोसोन्स का नाम दिया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News