उझ परियोजना : सीडब्‍ल्‍यूसी ने डीपीआर प्रस्‍तुत किया



29 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सिंधु जल संधि के तहत भारत के अधिकारों के उपयोग में तेजी लाने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत केन्‍द्रीय जल आयोग ने उझ परियोजना का डीपीआर 28 दिसम्बर को जम्‍मू-कश्‍मीर के पीएचई, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री शामलाल चौधरी को सौंपी। इस परियोजना के अंतर्गत राबी नदी की सहायक उझ नदी के 0.65 एमएएफ जल का भंडारण किया जाएगा। इससे 30000 हेक्‍टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 200 मेगावाट से ज्‍यादा जल विद्युत का उत्‍पादन होगा।

दिसंबर, 2016 में प्रधानमंत्री के मुख्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में सिंधु जल पर गठित टास्‍क फोर्स की बैठक हुई थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि डीपीआर का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे भारत को जल प्रवाह के एक हिस्‍से का उपयोग करने में सहायता मिलेगी, जो अभी बिना उपयोग के सीमा पार चला जाता है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News