क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश



24 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि ‘क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों विशेषतया भारत और विदेश में इसाई भाईयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष में यह दिवस हमें और हमारे परिवार को प्रेम, बलिदान और क्षमा का सार्वभौमिक संदेश देता है। यह पर्व हमारे समाज में भाई चारे की भावना को पुनःस्थापित करे और यह विश्व में शान्ति और मित्रता की ऋतु का अग्रदूत बने।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News