23 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(●) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जन्म तिथि पर याद कर रहा हूं। चौधरी साहब ने पूर्ण समर्पण के साथ देश की सेवा की। उन्होंने हमारे गांवों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया और किसानों के अधिकारों का सदैव समर्थन किया।’