प्रधानमंत्री ने जम्‍मू-कश्‍मीर के छात्रों से मुलाकात की



(●) जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर की 30 स्‍कूली छात्राओं ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

(●) भारतीय सेना द्वारा आयोजित ऑपरेशन सदभावना के अंतर्गत ये छात्राएं देश के विभिन्‍न भागों का भ्रमण कर रही हैं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। प्रधानमंत्री ने स्‍कूली छात्राओं से बालिकाओं की शिक्षा, स्‍वच्‍छ भारत, उनके सपने और उनकी अभिलाषाएं जैसे विभिन्‍न विषयों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्‍न कदमों की जानकारी दी। उन्‍होंने स्‍व्‍च्‍छ भारत मिशन से स्‍वास्‍थ्‍य और पर्यटन क्षेत्र में होने वाले लाभों का विवरण दिया। उन्‍होंने ध्‍यान केंद्रित करने के लिए योग के लाभों पर चर्चा की।

जम्‍मू-कश्‍मीर के युवाओं द्वारा सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता पाने तथा खेल में अपनी योग्‍यता दिखाने को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल है और जम्‍मू-कश्‍मीर के बच्‍चों व युवाओं को देश के लिए अत्‍यधिक योगदान देना है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News