भारत ने विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए



13 दिसम्बर। आजीविका बढ़ाने के लिए कौशल अर्जन और ज्ञान के प्रति जागरुकता (संकल्प) परियोजना के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमरीकी डॉलर के आईबीआरडी ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर भारत की ओर से आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे और विश्व बैंक की ओर से विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर जुनैद कमाल अहमद ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

परियोजना का उद्देश्य कौशल विकास के लिए संस्थागत तंत्र को बढ़ावा देना और कार्यबल की गुणवत्तापूर्ण और बाजार अनुकूल प्रशिक्षण तक पहुंच बढ़ाना है।

परियोजना के प्रमुख क्षेत्रों में योजना, वितरण और उच्च गुणवत्ता वाले बाजार अनुकूल प्रशिक्षण; कौशल विकास कार्यक्रमों की बेहतर गुणवत्ता और बाजार संबंधी महत्व; महिला प्रशिक्षुओं और अन्य उपेक्षित समूहों की कौशल प्रशिक्षण तक बेहतर पहुंच और उसे पूरा कराना तथा निजी-सार्वजनिक भागीदारी के जरिए कौशल प्रशिक्षण के विस्तार की निगरानी के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरों पर संस्थानों को मजबूती प्रदान करना है।

परियोजना की समाप्ति तिथि 31 मार्च, 2023 है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News