सीईआरटी सरकारी संस्थानों पर होने वाले साइबर हमलों से रक्षा करेगा



● रविशंकर प्रसाद ने पहले "एनआईसी-सीईआरटी" का उद्घाटन किया

11 दिसम्बर। विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के तहत "एनआईसी-सीईआरटी" का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि डिजिटल भारत पहल के तहत सरकार ने अपनी कई सेवाओं को ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा कि भले ही ऑनलाइन प्रणाली से कई सरकारी सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच सुगम हुई हो, लेकिन लोगों को साइबरस्पेस से जुड़े खतरों के प्रति भी सजग करना होगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में साइबर हमलों में तेजी आई है, जिससे डाटा चोरी होने की चिंताएं बढ़ गईं हैं, इससे निपटने के लिए सरकार डाटा संरक्षण अधिनियम का मसौदा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बेहद तेजी से बढ़ रहा है और यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शामिल है इसलिए मौजूदा सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

एनआईसी के उल्लेखनीय काम-काज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एनआईसी लंबे समय से सरकारी साइबरस्पेस की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। इस केंद्र की स्थापना से एनआईसी ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के स्तर को और ऊंचा किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News