काले धन के खिलाफ राजस्व आसूचना निदेशालय की बड़ी कार्यवाही



● काले धन के खिलाफ राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की बड़ी कार्यवाही

10 दिसम्बर। केंद्र सरकार की प्रमुख खुफिया संस्था राजस्व आसूचना निदेशालय "डीआरआई" ने गुजरात में भरूच शहर में छापा मारकर एक कार्यालय से 48.91 करोड़ रूपये बरामद किया हैं। ये रूपये बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार की राशि में थे।

डीआरआई सूरत के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीजीएसटी वडोदरा-2 के अधिकारियों के साथ मिलकर भरूच के जीआईडीसी पनोली स्थित यमुना बिल्डिंग मेटेरियल के कार्यालय में छापा मारा और 500 और 1 हजार के पुराने नोटो में 48 करोड़ नब्बे लाख और 96 हजार रूपये बरामद किए।

हाल ही में अधिसूचित किए गए विशेषीकृत बैंक नोट (उत्तरदायित्व की समाप्ति) 2017 के अंतर्गत अनुच्छेद 7 के अतंर्गत खंड 5 के उल्लंघन प्रावधानों के तहत इस मामले में 10 हजार रूपये तक या उल्लंघन में शामिल राशि का 5 गुना ज्यादा दंड लगाया जा सकता है।

इस मामले में डीआरआई द्वारा जब्त कुल राशि के 49 करोड़ होने के कारण दंड के 245 करोड़ रूपये तक होने की आशा है। जांच में सामने लोगों की पड़ताल भी की जाएगी और इसके चलते दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News