बीजेएमटीयूसी: सिद्धार्थ वानखेडे को विदर्भ क्षेत्र का प्रभार



नई दिल्ली
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की महाराष्ट्र इकाई ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। राष्ट्रीय समिति ने महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वानखेडे की कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भूषण देशमुख की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण खड़े की सहमति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की दिशानिर्देश से महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वानखेडे को विदर्भ क्षेत्र के 11 जिलों का विस्तार व गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने का प्रभार मिला है। श्री वानखेड़े संगठन द्वारा सौंपे गए समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने उपरोक्त जानकारी साझा किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News