गुजरात विधानसभा चुनाव 2017



● गुजरात विधानसभा चुनाव, 2017 प्रथम चरण का तथ्यात्मक विवरण

● मतदान की तिथि-9 दिसंबर-2017; समय-प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे

भारत निर्वाचन आयोग ने 25 अक्टूबर 2017 को गुजरात में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। गुजरात के कुल 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 89 क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान होगा। यह मतदान 9 दिसंबर 2017 को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी की सूचना के अनुसार कोई भी मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय दल चुनाव में भाग नहीं ले रहा है।

• क्षेत्र और मतदाता के आधार पर सबसे छोटा तथा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र:

क्षेत्रवार सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र करंज (4 वर्ग किलोमीटर) और सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र अबदासा (6,278 वर्ग किलोमीटर) है। मतदाता संख्या के आधार पर सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र सूरत उत्तरी है, जहां 1,57,250 मतदाता हैं। इसी तरह सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र कामरेज है, जहां कुल 4,28,695 मतदाता हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के प्रथम चरण में कुल 27,158 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा और मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 24,689 है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News