पुरी: महोदधि आरती देखने के लिए हज़ारों श्रद्धालु होंगे शामिल



पुरी - ओडिशा
इंडिया इनसाइड न्यूज।

पुरी के श्री शंकराचार्य गोवर्धन मठ के तत्वावधान में महोदधि (समुद्र) आरती का 19वां पर्व आयोजित होगा। 9 जनवरी को शाम 4 बजे ये कार्यक्रम आयोजीत होने बाला है। इस बार महाकुंभ के समय ये आरती होने वाला है इसीलिए उम्मीद है कि लोग इस आरती को भी देखने के लिए आएंगे। घंटे की आवाज और वेद मंत्र की मांगलिक ध्वनि के बीच आरती के समय का दृश्य दिल को छू लेने वाला होगा।

विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए पुरी स्वर्गद्वार के सामने तट से समुद्र आरती की जाएगी। पुरी गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु निश्चलानंद सरस्वती के द्वारा ये आरती होने वाला है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। महोत्सव में इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं का भीड़ होने वाला है क्योंकि इस बार देश और विदेश में रहने वाले बहत लोग ओडिशा आने बाले हैं।

भुबनेश्वर में 8 से 10 जनवरी को आयोजित होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सब शामिल होंगे और ये सबसे बड़ा कार्यक्रम हैं इसीलिए पुरी के इस कार्यक्रम में भी शामिल होने का अनुमान है।

उपरोक्त जानकारी संबोधन के दौरान प्रफुल रथ, पूर्ण चंद्र खूंटीआ ,प्रशांत कुमार आचार्य, मातृ प्रसाद मिश्र, गणेश्वर महासुआर, हेमचान झा, विश्व शांति त्रिपाठी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News