राम भव्य मंदिर में लौटे हैं, अबकी बार 400 पार



--राजीव रंजन नाग
नई दिल्ली, इंडिया इनसाइड न्यूज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का अपना वादा दोहराया। इस बार उन्होंने कोई आंकड़ा पेश करने से परहेज किया लेकिन दावा किया कि उनके तीसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने काह-यह मोदी की गारंटी है।" प्रधानमंत्री मोदी का उनके दूसरे कार्यकाल में संसद में उनका यह आखिरी भाषण था।

मोदी ने तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदम्बरम का हवाला देते हुए कहा, "2014 में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। आज, भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फिर भी वे (कांग्रेस) मौन .. हैं। कांग्रेस ने एक सपना देखा कि भारत 30 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा। हम देश को इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करने देंगे। यह मोदी की गारंटी है कि हमारे तीसरे कार्यकाल में, भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगी। .." मोदी ने कहा, "तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरे स्थान पर ले जाने के उनकी सरकार के वादे से विपक्ष को खुश होना चाहिए," क्योंकि वे 11वें स्थान से खुश थे। 2014 में उन्होंने (कांग्रेस) कहा था कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यही उनका दृष्टिकोण था।''

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। मोदी ने 2014-15 के लिए अंतरिम बजट पेश करने वाले तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का हवाला देते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव प्राप्त हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में करीब साठ वक्ताओं ने हिस्सा लिया। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 9 फरवरी को समाप्त होगा।

भाजपा ने विश्वास जताया है कि नरेंद्र मोदी सरकार भारी जनादेश के साथ लगातार तीसरी बार वापस आएगी। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मोदी ने अपने विकास के एजेंडे की तुलना विपक्ष की नकारात्मक संस्कृति से की। प्रधान मंत्री ने कहा, "दुनिया भारत से प्रभावित है। जी20 शिखर सम्मेलन इसका प्रमाण है।

मोदी ने 2014 के बाद से पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा-"हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के घर बनाए। अगर ये कांग्रेस की गति से बने होते... तो इस काम को करने में 100 साल लग जाते। पांच पीढ़ियां गुजर जातीं।"

ब्रिटिश काल की दंड संहिता को खत्म करने को विकसित भारत का सपना बताते हुए पीएम ने कहा, 'भगवान राम न केवल घर लौटे हैं, बल्कि ऐसे भव्य मंदिर में भी लौटे हैं कि यह निश्चित है कि 'अबकी बार 400 पार'। यहां तक कि खड़गे जी (मल्लिकार्जुन खड़गे) भी यह कह रहे हैं। न केवल एनडीए 400+ सीटें जीतेगी, बल्कि बीजेपी खुद 370 सीटें जीतेगी।''

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा मैं और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां (विपक्ष में) रहने का संकल्प ले लिया है। आप लोग जिस तरह इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। मोदी ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के उस भाषण की लाइनों को दोहराया जिसमें उन्होंने भारतीयों से ज्यादा काम करने को कहा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भारतीयों की कुशलता पर विश्वास नहीं दिखाया है।

नेहरू ने अपने भाषण में कहा था कि, “हिंदुस्तान में काफी मेनहत करने की आदत आम तौर से नहीं है। हमारा कसूर नहीं है, आदतें ऐसी पड़ जाती हैं वाकयात से। बात ये है कि हम उतना काम नहीं करते जितना यूरोप, जापान, चीन या फिर रूस व अमेरिका वाले करते हैं।“

राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में, कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है। देश को परिवारवाद का खामियाजा उठाना पड़ा है। कांग्रेस ने भी ये खामियाजा उठाया है। आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला और 10 साल कम नहीं होते। लेकिन 10 साल में उस दायित्व को निभाने में भी वे पूरी तरह विफल रहे। जब वे खुद विफल हो गए तो विपक्ष में और भी होनहार लोग हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News