श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों की पांडुलिपि के साथ 21 विद्वानों की व्याख्या ग्रन्थ का विमोचन करेंगे प्रधानमंत्री



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च, 2021 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों पर 21 विद्वानों की व्याख्याओं के साथ पांडुलिपि के 11 खण्डों का विमोचन करेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ• करण सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

श्रीमद्भगवद्गीता: संस्कृत की कई दुर्लभ व्याख्याएं (भाष्य) मूल हस्तलिखित रूप में हैं:

सामान्य तौर पर श्रीमदभगवद्गीता को एकल व्याख्या के साथ प्रस्तुत करने का प्रचलन है। पहली बार, प्रसिद्ध भारतीय विद्वानों की प्रमुख व्याख्याओं को श्रीमद्भगवद्गीता की व्यापक और तुलनात्मक समझ प्राप्त करने के लिए एक साथ लाया जा रहा है। धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पांडुलिपि, असाधारण विविधता और भारतीय सुलेख की सूक्ष्मता की साथ तैयार की गयी है, जिसमें शंकर भाष्य से लेकर भाषानुवाद तक को शामिल किया गया है। डॉ• कर्ण सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष ट्रस्टी हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News