कोरोना के बावजूद तय समय पर होगा चुनाव : चुनाव आयोग



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख कोरोना के कारण आगे नहीं बढ़ेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस बात की जानकारी दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को समय पर कराने की तैयारी कर रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव की तैयारियों को लेकर सारे एहतियात बरते जा रहे हैं। महामारी से बचाव को लेकर सारे प्रबंध किए जाएंगे। एहतियात के साथ आयोग तमाम बिंदुओं पर व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने में जुटा है।

एक ओर जहां बीजेपी और जेडीयू विधानसभा चुनाव तय समय पर करने की वकालत कर रहा है तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव कई बार चुनाव को स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, अपने-अपने स्तर से सभी दल चुनाव की तैयारियों में जरूर जुट गए हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की