नहीं रहें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बिमारी के बाद 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अरुण जेटली ने शनिवार 24 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम• वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर शेक व्यक्त किया है।

बता दें कि शुक्रवार 9 अगस्त को अचानक सीने में दर्द उठने की परेशानी के बाद भाजपा नेता अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह अरुण जेटली के सेहत की जानकारी लेने पहुंचे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली पिछले काफी से बीमार चल रहे हैं। सेहत ठीक न होने की वजह से ही अरुण जेटली ने लोकसभा चुनाव 2019 के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में किसी भी तरह की जिम्मेदारी न लेने की इच्छा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था।

निधन की खबर सुनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उनका जाना एक निजी क्षति है। उन्होंने पार्टी का बड़ा नेता व एक अहम सदस्य खो दिया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके निधन की खबर से वह दुखी है।

कांग्रेस पार्टी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है तथा दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदना जताई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News