डीएसी ने 950 करोड़ रुपये के आईसीजी के 17 डोर्नियर के प्रौद्योगिकी अपग्रेड को मंजूरी दी



नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के 950 करोड़ रूपये की लागत के 17 डोर्नियर विमान के मिड लाइफ अपग्रेड का अनुमोदन किया। यह अपग्रेड भारत की विमान निर्माता कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा किया जाएगा।

आईसीजी (भारतीय तट रक्षक) भारत के समुद्री क्षेत्रों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए ज़िम्मेदार है, जिसमें भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के लगभग 2.01 मिलियन वर्ग किलोमीटर के समुद्री क्षेत्रों की निगरानी शामिल है। आईसीजी समुद्री सुरक्षा के लिए भारत की प्रमुख नोडल एजेंसी भी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News