प्रधानमंत्री ने मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया



नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मदन लाल खुराना जी के निधन से वे दुखी हैं। उन्होंने दिल्ली की प्रगति के लिए, विशेष रूप से बेहतर बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए, बेहतर काम किया। उन्होंने खुद को दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों जगहों पर मेहनती और लोगों के अनुकूल काम करने वाले प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित किया।

मदन लाल खुराना जी को हम हमेशा दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने के लिए याद करेंगे। उन्होंने विभाजन के बाद दिल्ली में शरणार्थियों की सेवा के लिए अविश्वसनीय कार्य किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना और एकजुटता है।"

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News