महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मुशायरा का आयोजन किया गया



नई-दिल्ली, 06 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाने के केन्द्रीय सरकार के फैसले के एक हिस्से के रूप में महात्मा गांधी उपदेशों और सिद्धांतों की विषय वस्तु पर आधारित मुशायरा का आयोजन किया।

मुशायरा का आयोजन डॉ• अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में किया गया था, जहां विख्यात उर्दू कवियों ने भाग लिया तथा शांति, मानवता और एकता का मजबूत संदेश दिया। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों के बुद्धिजीवी और युवा वहां उपस्थित थे।

मुशायरे का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एक ओर जहां ऐसे कार्यक्रम महात्मा गांधी के संदेश और सिद्धांतों को फैलाएंगे, वहीं दूसरी ओर ये समाज में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को भी मजबूत करेंगे।

आने वाले दिनों में मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची और अन्य शहरों में भी इन मुशायरों का आयोजन किया जाएगा।

गुलजार साहब, वासिम बरेलवी, हसीब सोज, आदि जैसे प्रसिद्ध उर्दू कवियों को इन मुशायरों में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, अन्य प्रसिद्ध और क्षेत्रीय कवि भी भाग लेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News