सेनाध्यक्ष का रूस दौरा



नई-दिल्ली, 01 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 01 से 06 अक्तूबर, 2018 तक रूस की सरकारी यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान सेनाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रूसी सशस्त्र सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेगा और प्रमुख सैन्य ठिकानों और प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा।

जनरल बिपिन रावत सेंटपीटर्सबर्ग स्थित पश्चिमी सैनिक जिले के मुख्यालयों मिखाइलोव्सकाया आर्टिलरी एकेडमी तथा मॉस्को स्थित जनरल स्टाफ एकेडमी और मोटराइज्ड राइफल डिवीजन के मुख्यालयों का दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को गति प्रदान करेगी और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को अगले स्तर तक ले जाएगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News