रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार



नई दिल्ली, 14 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत के उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आज विज्ञानं भवन, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया। रेल मंत्रालय की ओर से सचिव, रेलवे बोर्ड रंजनेश सहाय द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया।

राजभाषा नीति के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के परिणामस्वरुप राजभाषा के प्रयोग में बेहतर प्रगति दर्ज करने वाले कार्यालयों को राजभाषा शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों का निर्णय राजभाषा नीति के कार्यान्वयन से सम्बंधित तिमाही प्रगति रिपोर्टों के आधार पर किया जाता है। यह समीक्षा राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की जाती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News