श्रीलंका के संसद सदस्यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की



नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्रीलंका के संसद सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने विभिन्न राजनीतिक दलों वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

संसद सदस्यों ने भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को साझा किया और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्तों की सराहना की। सदस्यों ने भारत की सहायता से श्रीलंका में चल रहे लोक केंद्रित विकास परियोजनाओं के फायदों का उल्लेख किया। सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विकास होगा साथ ही दोनों देशों के नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और इस प्रकार के परस्पर संबंधों के महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर और स्थानीय निकाय स्तर के द्विपक्षीय पहलों से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा और दोनों देशों के नागरिकों के आपसी संबंध और मज़बूत होंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News