श्रीलंका के संसद सदस्यों ने राष्ट्रपति से भेंट की



नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या के नेतृत्व में संसद सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार 10 सितंबर, 2018 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का विकास और दक्षिण एशिया की समृद्धि आपस में जुड़े हुए हैं। भारत के लिए श्रीलंका का विशेष स्थान है और श्रीलंका, भारतीय नीति ‘पड़ोसी प्रथम’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह श्रीलंका के विकास और प्रगति की क्षमता संजोय हुए है। श्रीलंका भारत के विशाल बाजार से लाभ उठा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच विकास की मजबूत साझेदारी से भारत अपने को सम्मानित महसूस करता है। इसमें सभी क्षेत्र शामिल है, जैसे शिक्षा, संस्कृति, कौशल विकास, आजीविका सहायता और स्वच्छता।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News