रक्षा मंत्रालय ने एयरोशो की घोषणा की



नई दिल्ली, 08 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार ने एयरो इण्डिया-2019 को दिनांक 20 से 24 फरवरी, 2019 तक बैंगलुरु में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में सार्वजनिक एयर शो के साथ एयरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग की विशाल उद्योग प्रदर्शनी का संयोजन होगा। एयरोस्पेस उद्योग के वैश्विक नेताओं एवं बड़े निवेशकों के अतिरिक्त प्रदर्शनी में दुनिया भर के बड़े थिंक-टैंक भी भागीदारी करेंगे। इससे सूचना, नये नये विचारों एवं उड्डयन उद्योग में हो रहे नवीन घटनाक्रमों के आदान-प्रदान का विशिष्ट अवसर उपलब्ध होगा। घरेलू उड्डयन उद्योग को प्रोत्साहन देने के अलावा इससे मेक-इन-इण्डिया को भी बढ़ावा मिलेगा । रक्षा उत्पादन विभाग एयरोशो को सफल एवं परिणाम उन्मुख बनाने के प्रति समर्पित है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News