नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की



नई दिल्ली, 08 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह-प्रधान पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों की प्रगति के साथ साथ साझा हित के अन्य विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने अपनी पिछली मुलाकात को प्रेमपूर्वक याद करते हुए भारत-नेपाल संबंधों को सुदृढ़ बनाने में श्री दहल के मूल्यवान योगदान के लिए उनका धन्यवाद अदा किया।

इस वर्ष नेपाल की अपनी दो यात्राओं को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बारंबार हुई उच्च स्तरीय वार्ताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को गति प्रदान की है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News