5 सितम्‍बर से वित्‍त आयोग का तमिलनाडू दौरा, जटिल मुद्दों को समझने के लिए क्षेत्र के अर्थ शास्त्रियों से भी मिलेगा



नई दिल्ली/तमिलनाडू, 04 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार का 15वां वित्‍त आयोग 5 से 8 सितम्‍बर 2018 के दौरान तमिलनाडू का दौरा करेगा। एन• के• सिंह के नेतृत्व में आयोग के सदस्‍यों में डा• अनूप सिंह, डा• अशोक लाहिरि, डा• रमेश चंद और सचिव अरविंद मेहता तथा अन्‍य अधिकारी शामिल हैं। आयोग चेन्‍नई में मुख्‍यमंत्री, उनके मंत्रियों और राज्‍य सरकार के अधिकारियों से मिलेगा। राज्‍य की वित्‍तीय स्थिति के बारे में मुख्‍य मंत्री के समक्ष विस्‍तृत प्रस्‍तुतीकरण 6 सितम्‍बर को किया जाएगा। आयोग 5 सितम्‍बर को क्षेत्र के अर्थशास्त्रियों से मिलेगा ताकि क्षेत्र के विकास के लिए देश के दक्षिण भाग से संबद्ध बृहत् आर्थिक और जटिल मुद्दों को समझ सके।

उल्लेखनीय है कि केरल के बाद तमिलनाडू दक्षिण भारत का दूसरा राज्‍य है जहां वित्‍त आयोग दौरा कर रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News