केंद्रीय गृह मंत्री ने राजभाषा विभाग की पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की



नई दिल्ली, 31 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक कार्य में हिंदी भाषा के काम काज तथा क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

एक प्रस्तुति के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को दैनिक आधिकारिक काम काज तथा आम जनता के बीच हिंदी भाषा को बढ़ावा देने तथा उसका अधिकतम उपयोग करने में विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री को सूचित किया गया कि विभाग ने ‘कंठस्थ’ नामक एक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का विकास किया है जिससे कि अंग्रेजी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेजी में सभी प्रकार की आधिकारिक फाइलों को अनुदित किया जा सके और अनुवाद कार्य को सरल और त्वरित बनाया जा सके। राजभाषा सचिव शैलेश ने सॉफ्टवेयर को उपयोग में अनुकूल एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए व्यवहार में लाने की अपील की।

बैठक में गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, राजभाषा सचिव शैलेश एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News