प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रेमियों को बधाई दी



नई दिल्ली, 29 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सभी खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बधाई। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। मैं लोगों से आह्वाहन करता हूं कि वे खेलों को और स्वस्थ बनाये रखने वाले क्रिया-कलापों को प्राथमिकता दें जो कि एक स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में योगदान देंगे।

मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके कठोर परिश्रम और संकल्प से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। यह वर्ष खेल जगत के लिये काफी सफल रहा है क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2018 और राष्ट्रमण्डल खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।”

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News