काठगोदाम-देहरादून के बीच नई ट्रेन नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को पीयूष गोयल ने झंडी दिखाई



नई दिल्ली, 25 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 12091/12092 काठगोदाम-देहरादून नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस को झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक गिरीश पिल्लई एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह नई रेलगाड़ी काठगोदाम और देहरादून के बीच अतिरिक्त सेवा प्रदान करेगी।

इस अवसर पर, पीयूष गोयल ने कहा, 'यह नई रेलगाड़ी पर्यटन के दो महत्वपूर्ण गंतव्यों अर्थात देहरादून (मसूरी) एवं काठगोदाम (नैनीताल) को जोड़ेगी। यह नई रेलगाड़ी क्षेत्र में विकास भी लाएगी क्योंकि यह उत्तर प्रदेश में रुद्रपुर एवं मुरादाबाद जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक शहरों को भी जोड़ेगी।' उन्होंने यह भी कहा कि नई रेलगाड़ी इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की भी सहायता करेगी जो उसी दिन घर पहुंच जाना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को इस नई रेलगाड़ी सेवा आरंभ किए जाने पर बधाई भी दी।

आज आरंभ हुई नई रेलगाड़ी सेवा के समय, संरचना (कंपोजिशन), चलने के दिन आदि सहित संक्षिप्त समय सूची निम्नलिखित है:

• 12092 काठगोदाम-देहरादून नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस
•स्टेशन
• 12091 देहरादून-काठगोदाम- नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस

प्रस्‍थान 05.15
काठगोदाम
आगमन 23.50

06.05/06.10
लालकुआं
22.40/22.45

06.26/06.28
रुद्रपुर सिटी
22.01/22.03

07.40/07.42
रामपुर
21.18/21.20

08.22/08.30
मुरादाबाद
20.37/20.45

09.58/10.00
नजीबाबाद
18.53/18.55

11.10/11.15
हरिद्वार
17.30/17.35

आगमन 12.30
देहरादून
प्रस्‍थान 16.15

7 घंटे 20 मिनट
चलने का समय
7 घंटे 25 मिनट

334 किलोमीटर
दूरी
334 किलोमीटर

1• रेलगाड़ी के चलने के दिन: सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार

2• संरचना: जीएस-3 (सेकेंड क्लास कोच), जीएससीजेड-5 (सेकेंड क्लास चेयर कार), जीएससीजेडएसी -2 (एसी चेयर कार), एसएलआर/एसएलआरडी-2 (सेकेंड क्लास लगेज/पार्सल वैन + गार्ड वैन) = 12 कोच

3• वाणिज्यिक विराम स्थल: हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद एवं हरिद्वार।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News