राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर बधाई दी



नई दिल्ली, 25 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥■॥ राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर दिए गए अपने संदेश में कहा है:-

‘ रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत एवं विदेश में अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

रक्षा बंधन भाईयों और बहनों के बीच एक अनूठे संबंध का त्यौहार है। रक्षा बंधन भाईयों और बहनों के बीच प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास का प्रतीक है। ईश्वर करे, इस त्यौहार की भावना भ्रातृभाव को और शक्ति दे एवं हमें महिलाओं, विशेष रूप से लड़कियों की सुरक्षा एवं मर्यादा के प्रति सार्वभौमिक सम्मान द्वारा परिभाषित समाज में जीने के लिए प्रेरित करे।’


॥■॥ उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है जो भाईयों एवं बहनों के बीच प्रेम और स्नेह के मजबूत बंधन की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारे समाज में महिलाओं को पारंपरिक रूप से दिए गए उच्च स्थान को भी परिपुष्ट करता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News