राष्ट्रपति ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी



नई दिल्ली, 21 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है।

अपने शुभकामना संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘‘ईद-उल-जुहा के अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, खासतौर से भारत और विदेश में रहने वाले अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं।

इस विशेष दिन, हम बलिदान की भावना का जश्न मनाते हैं। आइए हम अपने साझा समाज में एकता और बंधुता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें।’’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News