प्रधानमंत्री ने 50 किलोग्राम कुश्‍ती प्रतिस्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर विनेश फोगाट को बधाई दी



नई दिल्ली, 21 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित 18वें एशियाई खेल 2018 में 50 किलोग्राम कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर विनेश फोगाट को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नई खेल प्रतियोगिता, नया पदक! भारत विनेश फोगाट की जीत पर खुशी मना रहा है। एशियाई खेल 2018 के 50 किलोग्राम कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्‍हें बधाई। विनेश की लगातार सफलता निश्चित रूप से युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी।’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News