नई दिल्ली, 20 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
॥■॥ 20 से अधिक देशों से 7,500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त, नंदन नीलेकणी और शीर्ष 30 टीमें को दीप कालरा जैसे लोगों का परामर्श मिलेगा
नीति आयोग के ग्लोबल मोबिलिटी हैकाथन, मूवहैक, 2018 में दुनिया भर के लोगों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। 01 अगस्त, 2018 को शुरू इस हैकाथन के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है। हैकाथन में 10 विषयों के लिए 7,500 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं।
मूवहैक का उद्देश्य गतिशीलता और परिवहन से जुड़ी समस्याओँ का उन्नतिशील, गतिशील और आरोह्य समाधान निकालना है। हैकाथन के लिए द्विस्तरीय दृष्टिकोण अपनाया गया है।
(क) ‘इसे महज कोड करें ’ : इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी/उत्पाद/सॉफ्टवेयर और डेटा विश्लेषण में नवीनता के जरिए समाधान निकालना है, और
(ख) ‘इसका महज समाधान निकालें ’ : प्रौद्योगिकी के जरिए गतिशील बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए नवीन व्यावसायिक जानकारी अथवा निरंतर समाधान।
पुरस्कार की आकर्षक धनराशि के साथ ही यह हैकाथन व्यावसायिक कार्यान्यवन के जरिए स्मार्ट शहरों, राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों में समाधान के अंतिम एकीकरण के लिए विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। समस्या से जुड़े विषयों में शहरों में मल्टीमॉडल कम्यूटर मोबिलिटी, माल का मल्टी मॉडल प्रबंधन और परिवहन, सड़क सुरक्षा, गतिशीलता का भविष्य आदि शामिल है।
हैकाथन की शुरूआत से ही इसे आसाधारण स्वीकृति मिली है। दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले लोग आने वाले समय के लिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई दुनिया का निर्माण करने की चुनौतियों से निपट रहे हैं।
क. दुनियाभर के 7,500 से ज्यादा व्यक्तियों और 3 हजार से ज्यादा टीमों ने हैकाथन के दस विषयों ‘इसे महज कोड करें’ और ‘इसका महज समाधान निकालें ’ के लिए पंजीकरण कराया है।
ख. ‘इसे महज कोड करें’ के लिए, सड़क सुरक्षा, शहरों में मल्टी मॉडल कम्यूटर मोबिलिटी और भारतीय परिवहन बुनियादी ढांचे के लिए कृत्रिम बुद्धिमता सबसे लोकप्रिय विषय है जबकि ‘इसका महज समाधान निकालें ’के लिए पुणे स्मार्ट सिटी की गतिशीलता चुनौतियां तथा इलेक्ट्रिक क्रांति के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी में अधिकतम दिलचस्पी प्राप्त हुई है।
ग. अब तक प्राप्त पंजीकरणों में युवा वयस्कों की बहुलता देखने को मिली है। सबसे अधिक दिलचस्पी 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों ने दिखाई है।
घ. पंजीकरण सूचीयों में अमेरिका, ब्रिटेन, इजराइल और सिंगापुर के प्रतिभागी सबसे आगे है।
मूवहैक के लिए शीर्ष प्रस्तुतियों को दो दिवसीय कार्यशाला में समाधान प्राप्त करने और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहरों के प्रमुखों के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। फाइनल नई दिल्ली में होगा और ज्यूरी में शीर्ष नीति निर्माता, कुलपति और व्यावसायिक प्रमुख भारत के लिए गतिशीलता का समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। हैकाथन के लिए अनुभवी परामर्शदाताओँ और ज्यूरी में नंदन नीलेकणी (इंफोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमैन), दीप कालरा (मेक माइ ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ), देवयानी घोष (अध्यक्ष, नेस्कौम), डॉ• डेनिस ओन्ग (प्रतिष्ठित वास्तुविद और वेरीजोन में आर्किटेक्चर और सिस्टम इंजीनियरिंग के प्रमुख) मोहन दास पाइ (इंफोसिस में पूर्व सीएफओ और बोर्ड के सदस्य) सी• पी• गुरनामी (टेक महिंद्रा के सीईओ और एम.डी.) और निबृति रे (इंटल इंडिया की कंट्री हेड) शामिल हैं।
मूवहैक सभी के लिए खुला है और यह वास्तव में ग्लोबल हैकाथन है। मूव शिखर सम्मेलन 2018 के दौरान विजेताओँ की घोषणा की जाएगी जिसका आयोजन नीति आयोग 07 और 08 सितंबर, 2018 को नई दिल्ली में करेगा।
पंजीकरण के लिए प्रस्तुतियां देने की अंतिम तिथि तथा मूवहैक के बारे में जानकारी के लिए देखें https://www.movehack.gov.in अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही इच्छुक आवेदनकर्ता जल्द आवेदन करें। पंजीकरण कराने वालों को $200 माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड क्रेडिट मिलेगा और उनकी मूवहैक को समर्पित स्लैक चैनल पर सवालों के जवाब और स्पष्टीकरण के लिए 100 से अधिक परामर्शदाताओँ तक पहुंच होगी।