नीति आयोग प्रायद्वीप के सर्वांगीण विकास के लिए निवेशकों का सम्मेलन आयोजित करेगा



नई दिल्ली, 01 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● सम्मेलन से पीपीपी आधार पर अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप के इको-टूरिज्म के विकास के लिए निवेश बढ़ेगा

नीति आयोग प्रायद्वीप के सर्वांगीण विकास के लिए प्रवासी भारतीय केन्द्र पर 10 अगस्त, 2018 को निवेशकों का सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन का उद्घाटन नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत करेंगे। इससे अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप में इको-टूरिज्म परियोजनाओं के सतत विकास के लिए निवेश बढ़ेगा।

निजी क्षेत्र की भागीदारी और खुली प्रतिस्पर्धा नीलामी के जरिए 11 प्रमुख पर्यटन परियोजनाएं लागू करना प्रस्तावित हैं। संबंधित केन्द्र शासित प्रशासन के साथ नीति आयोग 10 अगस्त, 2018 को निवेशकों का सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

■ प्रायद्वीप के सर्वांगीण विकास और निवेशक सम्मेलन के बारे में

सरकार ने प्रायद्वीप के सतत विकास और सम्पूर्ण समुद्री विकास को प्राथमिकता दी है। गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रायद्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) का गठन जून, 2017 में किया गया। नीति आयोग ने संबंधित केन्द्र शासित प्रशासन/राज्य सरकारों के साथ प्रायद्वीप के सर्वांगीण विकास कार्यक्रम को पूरा करने के काम में तेजी लाने को कहा है। कार्यक्रम के पहले चरण में अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप के 10 प्रायद्वीपों को सर्वांगीण के लिए चुना गया है।

आईडीए ने इन प्रायद्वीपों के सर्वांगीण विकास के लिए पहले चरण में 11 प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं (अंडमान एवं निकोबार में 6 और लक्षद्वीप में 5 परियोजनाएं) और रो-रो फेरी सेवाएं, पौधों का विलवणीकरण, डिजिटल सम्पर्क, हरित ऊर्जा जैसी अन्य ढांचागत परियोजनाओं की समीक्षा की है। प्रायद्वीप से तेज सम्पर्क स्थापित करने के लिए दिगलीपुर के हवाई अड्डे को असैनिक विमानों के लिए दिसम्बर, 2018 तक चालू कर दिया जाएगा। अगाती हवाई अड्डे का भी विस्तार किया जा रहा है और सैद्धांतिक तौर पर मिनीकॉय में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के लिए मंजूरी दे दी गई है।

इन पर्यटन परियोजनाओं की पहचान अंडमान एवं निकोबार के स्मिथ, एविस, लॉंग और निल एवं लिटल अंडमान प्रायद्वीप और लक्षद्वीप के कादमत, सुहेली और मिनिकॉय के सरकारी जमीन पर की गई है। इन 11 परियोजनाओं में 7 (अंडमान एवं निकोबार में 4 और लक्षद्वीप में 3) परियोजनाएं शुरू करने की स्थिति में है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News