नई दिल्ली, 01 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
जुलाई, 2018 में 96,483 करोड़ रुपये कुल जीएसटी राजस्व जमा हुए, जिनमें सीजीएसटी 15,887 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 22,293 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 49,951 करोड़ रुपये (आयात पर 24,852 करोड़ रुपये जमा सहित) और 8,362 करोड़ रुपये सेस (आयात पर 794 करोड़ रुपये जमा सहित) हैं। जीएसटी का यह संग्रहण लगभग उम्मीद के मुताबिक है।
जून महीने के लिए 30 जून, 2018 तक 64.69 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल की तुलना में जुलाई महीने के लिए 31 जुलाई, 2018 तक 66 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल किए गए।
राज्यों को अप्रैल-मई, 2018 के लिए जीएसटी मुआवजे के रूप में 3899 करोड़ रुपये दिए गए।