राष्‍ट्रमंडल खेल 2018 के पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाडि़यों से मिले प्रधानमंत्री



नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्‍ट्रमंडल खेल 2018 के पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाडि़यों से मि‍ले। इन पदक विजेताओं ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधान मंत्री ने यह माना कि‍ भारत के छोटे शहरों में भी खेल प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्‍होंने ऐसी प्रतिभाओं को लगातार पोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान तथा खेल और युवा मामलों के मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) राज्‍यवर्धन राठौर भी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News