महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के स्थायी परिसर का शिलान्यास



मोहाली, 29 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शनिवार 28 जुलाई को पंजाब के मोहाली में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया। यह पंजाब के लिए पहला एनएसटीआई संस्थान और भारत में अपनी तरह का पहला संस्थान है जो विशिष्ट रूप से महिलाओं के लिए है।

धमेंद्र प्रधान ने एक अनूठा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) भी लांच किया जो दिव्यांगजनों को भी प्रवेश देगा। यह भी मोहाली में भारत का एक पहला संस्थान है।

इस अवसर पर धमेंद्र प्रधान ने कहा कि महिलाओं के लिए एनएसटीआई और मोहाली में दिव्यांगजनों के लिए पीएमकेके, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की 'स्किल इंडिया' पहल के तहत आरंभ की जा रही है।

धमेंद्र प्रधान ने बाद में, चंडीगढ़ में भारत का पहला इन-फोन गाइड तथा मोबाइल ऐप्लीकेशन 'गो व्हाट्स दैट' भी लांच किया।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की