राष्ट्रीय वायरल हेपाटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम आरंभ



नई दिल्ली, 29 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

‘इस पहल के साथ, सरकार 2030 तक वायरल हेपाटाइटिस के उन्मूलन की दिशा में दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।‘ ये उद्गार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे• पी• नड्डा ने शनिवार 28 जुलाई को विश्व हेपाटाइटिस दिवस, 2018 के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपाटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम आरंभ करने के अवसर पर व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान, जे• पी• नड्डा ने राष्ट्रीय वायरल हेपाटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के लिए परिचालनगत दिशानिर्देश, वायरल हेपाटाइटिस जांच के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला दिशानिर्देश तथा वायरल हेपाटाइटिस की नैदानिकी एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश का भी अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने एक स्मारक टिकट भी जारी किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, सचिव (स्वास्थ्य) प्रीति सुडान, डाक विभाग के सचिव अनंत नारायण नंदा एवं डीजीएचएस डॉ• एस• वेंकटेश भी लांच समारोह में उपस्थित थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशानिर्देश में स्वास्थ्य मंत्रालय रोकथाम योग्य बीमारियों पर सक्रियतापूर्वक ध्यान दे रहा है। मंत्रालय ने वैश्विक लक्ष्य से पांव वर्ष पहले ही, 2025 तक तपेदिक को समाप्त करने के लिए पहले ही एक कार्यक्रम आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 'एचआईवी के लिए जांच एवं उपचार नीति' भी आरंभ की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जागरुकता इस कार्यक्रम का एक बेहद महत्वपूर्ण घटक है।

कार्यक्रम में, एएस एवं एमडी (एनएचएम) मनोज झालानी, भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ• हेंक बेकेडम एवं मंत्रालय तथा राज्यों के वरिष्ट अधिकारियों ने भी भाग लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News