करगिल विजय दिवस समारोह-2018



नई दिल्ली, 26 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

करगिल विजय दिवस-2018 के अवसर पर आज यहां अमर जवान ज्‍योति पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ आपरेशन विजय में भाग लेने वाले बहादुर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदानों के प्रति श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निर्मला सीतारमण ने भारतीय सेना के सभी रैंकों के लोगों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

भारत-पाक करगिल युद्ध आपरेशन विजय के रूप में जाना जाता है। यह लड़ाई मई और जुलाई 1999 में पश्चिम में जोजीला से पूर्व में तुरतोक तक नियंत्रण रेखा के पास कठिन भौगोलिक स्थितियों में लड़ी गई। इस संघर्ष की शुरूआत पाकिस्‍तान द्वारा अपने सैनिकों की घुसपैठ कराकर और नियंत्रण रेखा के पास की ऊंचाईयों पर कब्‍जा करके की गई। इससे राष्‍ट्रीय राजमार्गों को खतरा पैदा हुआ और देश की प्रादेशिक अखंडता का उल्‍लंघन किया गया। भारतीय सैनिकों ने अदम्‍य साहस दिखाते हुए द्रास, कक्‍सर बटालिक और तुरतोक सेक्‍टरों में 12,000 फीट की ऊंचाई पर ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को खदेड़दिया। भारतीय वायुसेना ने महत्‍वपूर्ण योगदान करते हुए सेना की कार्रवाईयों को समर्थन दिया।

श्रीमती सीतारमण ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारतीय सशस्‍त्र बल दृढ़ समर्पण और अनुशासन तथा अपनी गौरवशाली परंपरा के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News