भारतीय व्‍यापार संवर्धन संगठन ने नई दिल्‍ली में अंधमहाविद्यालय के लिए छात्रावास बनाया



नई दिल्ली, 24 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय व्‍यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने नई दिल्‍ली में पंचकुईयां स्थित अंधमहाविद्यालय के लिए एक नया छात्रावास बनाया है। आईटीपीओ के अध्‍यक्ष सह प्रबंधक निदेशक एल• सी• गोयल ने आज इसका उद्घाटन किया। आईटीपीओ ने 2015-16 के दौरान कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व पहल के तहत इस छात्रावास को बनाने के लिए 52 लाख रूपये दिए थे।

एल• सी• गोयल ने छात्रावास के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आईटीपीओ समाज के कमजोर और वंचित तबकों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है। अंधमहाविद्यालय संस्‍थान के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि आईटीपीओ छात्रावास के पुराने भवन के एक हिस्‍से का भी निर्माण कराएगा। छात्रावास के शौचालय ब्‍लॉक की मरम्‍मत एनबीसीसी द्वारा की गई है। अंधमहाविद्यालय में बनाए गए नए छात्रावास में 60 छात्र रह सकते हैं। दो मंजिला इस छात्रावास की सभी मंजिल पर शौचालय की सुविधा है। छात्रावास में रहने वाले ज्‍यादातर दिव्‍यांग छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News