किसानों के लिए आय सुरक्षा



नई दिल्ली, 24 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्‍य रखा है। सरकार ने कृषि, सहयोग एवं किसान कल्‍याण विभाग के राष्‍ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की अध्‍यक्षता में एक अंतर-मंत्रालय समिति का गठन किया है। इस समिति को किसानों की आय दोगुनी करने से जुड़े मुद्दों पर गौर करने और वर्ष 2022 तक सही अर्थों में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए एक रणनीति की सिफारिश करने का जिम्‍मा सौंपा गया है।

वर्तमान में समिति द्वारा तैयार किए गए 'वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए रणनीति' के 13 मसौदा खंडों को इस विभाग की वेबसाइट (http://agricoop.nic.in/doubling-farmers) पर अपलोड किया गया है, ताकि आम जनता की राय जानी जा सके।

'कृषि-2022 - किसानों की आय दोगुनी करना' विषय पर आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों की आय बढा़ने के लिए चार पहलुओं का उल्‍लेख किया था जिनमें कच्‍चे माल की लागत कम करना, उपज का उचित मूल्‍य सुनिश्चित करना, फसलों की बर्बादी रोकना और आमदनी के वैकल्पिक स्रोत सृजित करना शामिल हैं।

इसके अलावा नए बिजनेस मॉडलों के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने को प्रदर्शित करने और किसानों को मुश्किलों से राहत दिलाने के लिए एक कार्यदल का गठन किया है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय के बजट अनुमानों का वर्ष-वार विवरण नीचे दिया गया है:

वर्ष
बजट अनुमान (करोड़ रुपये में)

2014-15
31542.95

2015-16
25460.51

2016-17
45035.20

2017-18
51576.00

2018-19
58080.00

कुल
211694.66

इस आशय की जानकारी कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय में राज्‍य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News