एस• एन• अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड के नए सदस्य के रूप में पदभार संभाला



नई दिल्ली, 23 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एस• एन• अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड के नए सदस्य तथा भारत सरकार के पदेन सचिव के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले एस• एन• अग्रवाल, दक्षिण-पूर्व रेल, कोलकाता के महाप्रबंधक थे।

एस• एन• अग्रवाल एक सिविल इंजीनियर हैं और भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा (आईआरएसई) के 1980 बैच के अधिकारी हैं। मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर तथा प्रधान मुख्य इंजीनियर, पश्चिम रेलवे, मुंबई समेत पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, उत्तर-मध्य रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, आरडीएसओ आदि के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का उन्हें समृद्ध अनुभव है।

श्री अग्रवाल ने भारत तथा यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देशों में पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में कई तकनीकी पत्र प्रस्तुत किए हैं। श्री अग्रवाल को खेल तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रूचि है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News