खेलो इंडिया प्रतिभा विकास योजना के तहत संपूर्ण छात्रवृत्ति के लिए 734 युवाओं का चयन



नई दिल्ली, 22 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● खेलो इंडिया ने खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम लांच

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के सफल संचालन के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने आज आरंभ काल में ही खेलों के विकास की दिशा में एक अन्य उल्लेखनीय कदम उठाया और खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान विकास योजना के तहत एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए 734 खिलाडि़यों का चयन किया।

युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 'भारतीय खेल में रूपांतरकारी बदलाव किए गए हैं। प्रतिभा की आरंभ में की पहचान अब एक नारा भर नहीं रह गया है बल्कि वह अब हमारी कार्रवाईयों में भी दिखता है।'

उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी खेल प्रणाली का विकास कर रहे हैं जो स्थानीय संभावना को वैश्विक मंचों से जोड़ता है, जो प्रत्येक भारतीय को खेल को मनोरंजन, शिक्षा या उत्कृष्टता के लिए उनके जीवन का एक हिस्सा बनाने को प्रोत्साहित करता है।

बैठक का मुख्य बिंदु यह रहा कि उच्च स्तरीय समिति के समक्ष लाभार्थियों के नामों का चयन करने एवं प्रस्तावित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेताओं एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं से निर्मित्त एक प्रतिभा पहचान समिति गठित की गई जिसने सावधानीपूर्वक निरीक्षण करने के बाद उपरोक्त नामों को मंजूरी दे दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News