खिलाड़ियों को पेंशन



नई दिल्ली, 19 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

खेल और युवा मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर ने कहा है कि सरकार 'प्रतिभावान खिलाड़ियों' के लिए पेंशन योजना के तहत उन खिलाड़ियों को आजीवन पेंशन देती है, जिन्‍होंने किसी अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में देश के लिए पदक जीता है और खेल-कूद से सक्रिय रूप से जुड़े रहते हुए सेवानिवृत्‍त हुए हैं। श्री राठौर ने लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इस समय देश में 588 खिलाड़ियों को पेंशन मिल रही है। पेंशन की राशि 01 अप्रैल, 2018 से संशोधित की गई है और इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

01.04.2018 से प्रभावी संशोधित पेंशन दर इस प्रकार है :

क्र.सं.
प्रतिभावान खिलाडि़यों की श्रेणी
पेंशन की दर (रुपये/प्रति माह)

1
ओलंपिक खेलों और पैरा-ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले
20,000

2
चार वर्ष में एक बार होने वाली विश्‍व कप/विश्‍व चैंपियनशिप प्रतियोगिता तथा ओलंपिक और एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले
16,000

3
चार वर्ष में एक बार होने वाली विश्‍व कप/विश्‍व चैंपियनशिप प्रतियोगिता तथा ओलंपिक और एशियाई खेल में रजत और कांस्‍य पदक जीतने वाले
14,000

4
एशियाई खेल/राष्‍ट्रमंडल खेल और पैरा-एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले
14,000

5
एशियाई खेल/राष्‍ट्रमंडल खेल और पैरा-एशियाई खेलों में रजत और कांस्‍य पदक जीतने वाले
12,000

• ऐसी विश्‍व कप प्रतियोगिता/विश्‍व चैंपियनशिप जो चार साल में एक बार होती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News