गुरूत्‍वाकर्षक तरंगों के अध्‍ययन के लिए वेधशाला



नई दिल्ली, 18 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत सरकार ने अमरीका के एलआईजीओ प्रयोगशाला के सहयोग से लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव लेबोरेट्री – इंडिया (एलआईजीओ) के निर्माण और संचालन को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। अमेरिका में 2 लीगो वेधशालाओं की तरह यह तीसरा वेधशाला है। इस बारे में भारत के डीएई-डीएसटी और अमेरिका के राष्‍ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन की ओर से 30.03.2016 को हस्‍ताक्षर किये गये। एलआईजीओ इंडिया वेधशाला का वर्ष 2024 में तैयार हो जाना निर्धारित है।

इस परियोजना के लिए विभिन्‍न जगहों का सर्वेक्षण करने के बाद महराष्‍ट्र के हिंगोली जिले में एक जगह का प्राथमिक तौर पर चुनाव किया गया और परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अग्रिम चरण में है।

यह जानकारी लोकसभा में आज एक प्रश्‍न के लिखित जवाब में केंद्रीय पूर्वोत्‍तर विकास (डीओएनईआर) राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ• जितेद्र सिंह ने दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News