विश्‍व अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर हिमा दास को प्रधानमंत्री ने बधाई दी



नई दिल्ली, 13 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतने पर एथलीट हिमा दास को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत एथ‍लीट हिमा दास की शानदार उपलब्धि पर अत्‍यंत प्रसन्‍न और गौरवान्वित है। उन्‍हें ढेर सारी बधाइयां! उनकी यह उल्‍लेखनीय उपलब्धि आने वाले वर्षों में युवा एथलीटों को निश्चित रूप से प्रेरित करेगी।’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News