प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एएसआई के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे



नई दिल्ली, 11 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई, 2018 को नई दिल्ली स्थित तिलक मार्ग पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

नए मुख्यालय में कम ऊर्जा खपत वाली लाइटिंग व्यवस्था और वर्षा जल संचयन सहित अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इस भवन में एक केन्द्रीय पुरातत्व पुस्तकालय भी होगा, जिसमें लगभग 1.5 लाख पुस्तकों और पत्र-पत्रिकाओं का संग्रह होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News