नई दिल्ली, 11 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
एक अनूठी पहल के रूप में, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) 13 जुलाई, 2018 को नई दिल्ली में भारत में मोंटेनेग्रो के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। इस समारोह का नाम ‘भारतीय खादी के साथ ट्रेंडी मोंटेनेग्रो’ रखा गया है जिसमें राजनयिक हाथ से काते गए तथा हाथ से बुने गए प्राकृतिक वस्त्र (खादी) पहनेंगे।
केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सेक्सेना ने कहा कि यह समारोह प्राकृतिक कपड़े की अवधारणा को विश्व भर में फैलाएगा जो खादी का मुख्य गुण है। यह एक शून्य कार्बन फूट प्रिंट उद्योग है जो भारतीय कारीगरों को संरक्षण प्रदान करता है।
भारत में मोंटेनेग्रो के मानद महावाणिज्यदूत डॉ• जेनिस दरबारी ने मोंटेनेग्रो के साथ केवीआईसी के सहयोग पर प्रसन्नता जताई और कहा कि राजनयिक कॉर्प्स में सद्भावा एवं मित्रता का उपयोग खादी को बढावा देने में किया जाएगा।