थिएटर को पुनर्जीवित करें तथा इसे शिक्षा एवं मनोरंजन का एक प्रमुख रूप बनाएं : उपराष्ट्रपति



नई दिल्ली, 11 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडु ने कहा है कि थिएटर को पुनर्जीवित करने तथा इसे शिक्षा एवं मनोरंजन का एक प्रमुख रूप बनाए जाने की जरूरत है। वह 10 जुलाई को सुविख्यात नाटककार डी• पी• सिन्हा द्वारा लिखे गए हिंदी नाटकों का अंग्रेजी अनुवाद पुस्तक ‘टू क्लासिकल प्लेज फ्राम इंडिया’ का विमोचन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि ऐसा माना जाता है कि थिएटर का अस्तित्व अपने मूल रूप में वैद्धिक युग में भी था, इसके बारे में संगठित तरीके से पहली बार भरत मुनि के ‘नाट्य शास्त्र’ में चर्चा की गई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News