इस्‍पात मंत्री ने भूमि अतिक्रमण के मुद्दे पर सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की



नई दिल्ली, 10 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इस्‍पात मंत्री चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने 09 जुलाई 2018 को नई दिल्‍ली में भूमि से जुड़े मसलों पर आयोजित एक बैठक की अध्‍यक्षता की। उन्होंने देश भर में फैले सेल के विभिन्‍न संयंत्रों और इकाइयों (यूनिट) की भूमि के अतिक्रमण पर गंभीर चिंता जताई।

उन्‍होंने कहा कि सेल के आधुनिकीकरण एवं विस्‍तारीकरण के अगले चरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर समस्‍त अतिक्रमणों को हटाने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को भूमि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने और इसके साथ ही स्‍टील टाउनशिप में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माण को हटाने तथा कंपनी की अचल परिसंपत्ति‍ के हिफाजत हेतु समस्‍त उपाय करने के लिए संबंधित राज्‍यों की प्रवर्तन एजेंसियों से आवश्‍यक मदद लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संयंत्रों को भूमि का प्रभावकारी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु भविष्‍य में इस्‍पात की बहुलता वाले ढांचों के निर्माण के लिए आवश्‍यक कदम उठाने चाहिए। इस बैठक में इस्‍पात सचिव, सेल के चेयरमैन और मंत्रालय तथा सेल के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News