नई दिल्ली, 08 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● एनटीए इस वर्ष दिसंबर में यूजीसी-नेट परीक्षा से आरंभ कर अगले शैक्षणिक सत्रों से उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा का संचालन करेगी
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कार्य करना आरंभ कर दिया है और इस वर्ष दिसंबर में यूजीसी-नेट परीक्षा से आरंभ कर अगले शैक्षणिक सत्रों से उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा का संचालन करेगी।
नई दिल्ली में 07 जुलाई 2018 को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि एनटीए विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, सांख्यिकीविदों, साइकोमीट्रिसिन, टेस्ट आइटम राइटर्स एवं शिक्षा विशेषज्ञों की सेवाओं का उपयोग करते हुए अनुसंधान एवं वैज्ञानिक परीक्षण डिजाइन पर अपने फोकस के द्वारा परीक्षा प्रणाली में गुणात्मक अंतर लाएगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि परीक्षा की नई प्रणाली छात्र अनुकूल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं लचीली होगी। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के इतिहास में पहली बार जीईई (मुख्य) एवं एनईईटी (यूजी) का संचालन नामांकनों से पहले दो बार किया जाएगा।
उन्होंने यह सूचना भी दी कि सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित मोड (अगली परीक्षा यूजीसी-नेट परीक्षा से आरंभ कर) में संचालित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन परीक्षाओं में बेहद सुरक्षित आईटी सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी प्रकार की लीकेज एवं अन्य कदाचार न होने पाए।
● एनटीए द्वारा संचालित की जाने वाली परीक्षाओं की विशेषताएं:
• यह छात्रों को उसका सर्वश्रेष्ठ बाहर निकालने का समुचित अवसर देने और वर्ष में एक ही दिन में एकल परीक्षा संचालन किए जाने के कारण विकसित तनाव को कम करने के द्वारा छात्रों को अधिक चांस देगा। बहरहाल, दोनों परीक्षाओं में बैठना अनिवार्य नहीं होगा।
• सभी परीक्षाओं यूजीसी-नेट परीक्षा (दिसंबर), जीईई (मुख्य) एवं एनईईटी (यूजी) का संचालन कई सिटिंग में हेागी तथा उम्मीदवार के पास उनमें से तारीख चुनने का विकल्प होगा।
• एनटीए गामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर का एक नेटवर्क स्थापित करेगा जिससे कि उनके पास परीक्षा से पहले प्रैक्टिस करने का अवसर मिले। कंप्यूटर केंद्रों के साथ विद्यालयों/इंजीनियरिंग कॉलेजों की पहचान की जाएगी तथा अगस्त के तीसरे सप्ताह के बाद शनिवार एवं रविवार को उन्हें खुला रखा जाएगा।
• सभी परीक्षाओं का संचालन विषय वस्तु के विशेषज्ञों एवं साइकोमीट्रिसिन द्वारा संयुक्त रूप से टेस्ट आइटम के साथ वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। उपरोक्त उल्लेखित सभी परीक्षाएं भाषाओं की विद्यमान संख्या में की जाएगी।